राजनीतिराष्ट्रीय

मोदी और मुलायम शोले के गब्बर की तरह वोटे के लिए धमकाते है: बेनी

beni1बहराइच (एजेंसी)। केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने आज सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को खलनायक की संज्ञा देते हुए आज यहां कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश के असली नायक है और वह लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बनेंगे। यहां पर लम्बे समय से बीमार चल रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवती प्रसाद कैराती को देखने आयें बेनी ने कहा कि मुलायम और मोदी शोले फिल्म के गब्बर की तरह है जो अक्सर लोगों को धमकते रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दोनों नेता भी वोट के लिए देश की जनता को धमकाते है। बेनी ने  घोषणा की कि वह लोकसभा च़ुनाव में गोण्डा और कैसरगंज दोनों संसदीय क्षेत्र से चुनाव लडेंगे। मुजफ्फरनगर की घटना पर केन्द्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा और सपा दोनों ही बराबर के दोषी है। उन्होंने कहा कि खुद को मुसलमानों का हितैषी होने का दावा करने वाले मुलायम की मुस्लिम विरोधी बातों की पोल को चुनाव के दौरान खोलेंगे। भाजपा द्वारा मौलाना मोहम्मद अली जौहर को पाकिस्तानी बताये जाने संबंधी एक सवाल पर बेनी ने कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने कहा कि मोहम्मद आजम खां चाहे जैसे भी हो उन्होंने मौलाना जौहर के नाम पर विश्वविद्यालय बनवाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान नहीं किया और वह यह पार्टी है  जिसने आजादी दिलवाने वाले महात्मा गांधी तक को मरवा दिया था। बेनी ने कहा कि ऐसी स्थिति में भाजपाइयों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सम्मान की उम्मीद कैसे की जा सकती है। समाज सेवी अन्ना हजारे और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तुलना करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अन्ना देश के हीरो है और वह खुद राहुल गांधी की तारीफ भी करते है।

Related Articles

Back to top button