उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: सितंबर में सामान्य से डेढ़ गुना वर्षा, फिलहाल उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है। वर्षा का क्रम भी धीमा पड़ गया है। सितंबर में प्रदेश में सामान्य से डेढ़ गुना अधिक वर्षा हुई। पौड़ी जिले को छोड़ सभी में सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड की गई। जबकि, अब तक पूरे मानसून सीजन में वर्षा सामान्य रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। छह अक्टूबर के आसपास भारी वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। 10 अक्टूबर तक मानसून उत्तराखंड से विदा हो सकता है।

गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का खतरा
उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। शुक्रवार रात को धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन हुआ। इसके साथ ही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंदरकोट के पास भी भूस्खलन हुआ। दोनों स्थानों पर राजमार्ग सुबह 9:30 बजे सुचारू हो पाया।

बीते 29 जून को दस्तक दी थी मानसून ने दस्‍तक
प्रदेश में मानसून ने बीते 29 जून को दस्तक दी थी, जोकि सामान्य से एक सप्ताह लेट रहा। इसके बाद भी जुलाई की शुरुआत से वर्षा का क्रम बेहद सुस्त बना रहा। जुलाई में सामान्य से 40 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। अगस्त में के दूसरे पखवाड़े में मानसून ने रफ्तार पकड़ी और पूरे माह सामान्य वर्षा हुई।

Related Articles

Back to top button