उत्तराखंड

सरदार पटेल की प्रतिमा पर CM धामी ने अर्पित किए पुष्प, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निभाई अहम भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण और देश की एकता के प्रति समर्पित रहा। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर उन्होंने विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की निर्णायक भूमिका ने एक सशक्त और एकजुट भारत की नींव रखी। देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में राष्ट्र के लिए किए गए उनके कार्यों को प्रत्येक भारतीय हमेशा याद रखेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button