जीवनशैली
ये है शादी की अंगुठी को ‘अनामिका’ उंगली में पहने की असली वजह!

नई दिल्ली: हर कोई जानता है कि हम शादी की अंगूठी को अपने उलटे हाथ की चौथी यानी ‘अनामिका’ उंगली पर ही पहनते हैं। यहां तक की विभिन्न संस्कृतियों और देशों में भी शादी की अंगूठी को ‘अनामिका’ उंगली पर ही पहना जाता है। इसे एक सार्वभौमिक प्रतीक के तौर पर स्वीकार किया जाता है।हालांकि, इसके पीछे की वजह विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं में अलग-अलग दी जाती है।
उनका मानना था कि उलटे हाथ की चौथी उंगली में एक ऐसी नस होती है जिसका जुड़ाव सीधे दिल से होता है। इस नस को ‘वेना अमोरिस’ कहा जाता है। यह एक लैटिक शब्द है जिसका अर्थ- प्यार की नस होता है। इसकी वजह से रोमन लोग भी शादी की अंगूठी को अनामिका उंगली पर ही पनते हैं।



