जानिए, घर में इन चीजों को क्यूं नहीं रखना चाहिए
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/01/100464-450769-broken-mirror.jpg)
नई दिल्ली: हमारे जीवन में ऊर्जा का बेहद महत्व होता है। हमारे चारों तरफ साकारात्मक या फिर नाकारत्मक ऊर्जा होती है। ऊर्जा के ये स्रोत किसी न किसी रूप में सभी को प्रभावित करते हैं। इससे शायद ही कोई अछूता रह पाता हो इसलिए यह जरूरी है कि हम अपने जीवन में साकारात्मक ऊर्जा का संचार करे और नकारत्मक ऊर्जा के स्रोत से बचे रहें।
टूटा हूआ आईना या ग्लास: घर में टूटा हुआ आईना रखना अशुभ माना जाता है। टूटा हुआ आईना आपके चेहरे को कई हिस्सों में पेश करता है जो नकारात्मक ऊर्जा का कारण होता है। साथ ही घर में टूटा ग्लास भी नहीं रखना चाहिए। टूटा आईना या फिर ग्लास को घर से बाहर निकालकर फेंक दें।
घड़ी: कोई भी चीज चलती हुई ही ठीक होती है। अगर कोई चीज बंद है और आपने उसे घर में रखा है तो यह नकारात्मक ऊर्जा को पनपने का अवसर देने के बराबर है। इसी तरह से अगर कोई घड़ी बंद है , नहीं चल रही है तो आप उसे या तो ठीक करा दें या फिर घर से हटा दें। साथ ही अगर घड़ी गलत वक्त दे रही हो तो इस स्थिति में भी उसे घर से दूर हटा देना चाहिए। घर में बंद घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को प्रदान करती है। घड़ी का घर में बंद होना या उसका गलत समय देना नाकारात्मक ऊर्जा को पैदा करता है।
बेकार या टूटी हुई चीजें: घर में कबाड़ की चीजों को रखने से परहेज करना चाहिए। वैसी चीजें जिनका आप बहुत वक्त से इस्तेमाल नहीं कर रहे तो , अगर घर में रखते हैं तो यह नकारात्मक ऊर्जा को पैदा करती है। घर में उन्हीं चीजों को रखें जिनका आप कभी-ना-कभी इस्तेमाल करते हो। कबाड़ या बेकार की चीजों को घर में हर्गिज ना रखें।
लॉकर में कानूनी दस्तावेज: विवाद से जुड़े हुए कानूनी दस्तावेजों को लॉकर में हर्गिज नहीं रखना चाहिए। इस तरह के दस्तावेजों में नकारात्मक ऊर्जा सन्निहित होती है।