मध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस 20 मार्च को मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस, निकालेगी तिरंगा यात्राएं

भोपाल : मध्य प्रदेश में 15 माह सरकार चलाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 20 मार्च को ही पद से इस्तीफा दिया था । इस दिन को कांग्रेस पिछले दो साल से लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मना रही है। इस बार भी कांग्रेस इस दिन को लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाने जा रही है। इस दौरान राजधानी भोपाल समेत सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे। भोपाल में प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा तक कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालेगी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि जोड़तोड़, सौदेबाजी और दलबदल जैसे अनैतिक कृत्यों से खुद को दूर रखकर भारतीय लोकतंत्र और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान के सम्मान में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया था। भाजपा के अलोकतांत्रिक और काले समयकाल में कमलनाथ ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और संविधान के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई।

इस दिन कांग्रेस हर जिला एवं ब्लॉक में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा या गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च करेंगे। इसके साथ ही बताएंगे कि कैसे कमलनाथ की सरकार गिराई गई। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस को आयोजन करने के संबंध में निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button