राज्य

महाराष्ट्र: मुंबई में रिक्शा चालक बना हैवान, ऑटो के अंदर किया महिला से बलत्कार

महाराष्ट्र: सपनों की नगरी कहें जाने वाली मुंबई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जी हां न्यूज एजेंसी ANI ने दी जानकारी के मुताबिक, मुंबई में गोरेगांव की आरे कॉलोनी से रेप की घटना सामने आई है। दरअसल यहां रिक्शा में एक 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और धमकी देने का मामला सामने आया है।

इस हैवानियत भरी घटना के आरोप में इंद्रजीत सिंह नामक 24 वर्षीय रिक्शा चालक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में अब आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्हें आज कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। रोजाना सामने आ रही बलात्कार की घटनाओं की वजह से फिर महिला सुरक्षा का सवाल खड़ा हो रहा है।

Related Articles

Back to top button