अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के फ्लोरिडा एंव इंडियाना में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत

नई दिल्ली: अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के गैन्जविल शहर में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि इंडियाना में एक पार्टी में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। फ्लोरिडा के पुलिस विभाग के मुताबिक गोलियों की आवाज आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की।

गोलीबारी की यह घटना जहां हुई, वहां से फ्लोरिडा विश्वविद्यालय काफी नजदीक है। इस बीच, इंडियाना में पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के एक बड़ी पार्टी में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इंडियाना के एक अस्पताल ने बताया कि वहां उपचार के लिये 19 लोगों को लाया गया है।

Related Articles

Back to top button