![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/02/akhilesh-yadav-56a64da0cbeb2_exlst-300x224.jpg)
उत्तर प्रदेश
सिर्फ एक नंबर मिलाकर महिलाओं को मिलेगी हर मदद
दस्तक टाइम्स एजेंसी/
सूबे में आठ मार्च से 181 महिला हेल्पलाइन शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अंतररा
ष्ट्रीय महिला दिवस पर इसका उद्घाटन करेंगे। इसके जरिये महिलाएं 181 नंबर मिलाकर मदद ले सकेंगी।प्रदेश सरकार यूपी में भी गुजरात की तर्ज पर 181 महिला हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है। इससे महिलाओं को पुलिस, मेडिकल, कानूनी सलाह व काउंसलिंग सब कुछ एक ही नंबर पर मिल जाएगी।
![akhilesh-yadav-56a64da0cbeb2_exlst-300x224](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/02/akhilesh-yadav-56a64da0cbeb2_exlst-300x224-300x224.jpg)
ष्ट्रीय महिला दिवस पर इसका उद्घाटन करेंगे। इसके जरिये महिलाएं 181 नंबर मिलाकर मदद ले सकेंगी।प्रदेश सरकार यूपी में भी गुजरात की तर्ज पर 181 महिला हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है। इससे महिलाओं को पुलिस, मेडिकल, कानूनी सलाह व काउंसलिंग सब कुछ एक ही नंबर पर मिल जाएगी।
इसका जिम्मा 108 व 102 एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी जीवीके-ईएमआरआई को दिया गया है। 24 घंटे चलने वाली इस हेल्पलाइन में महिलाओं को जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद भी मिलेगी।
यदि महिला को मनोवैज्ञानिक सलाह की जरूरत है तो वह भी इसके जरिये उन्हें दी जाएगी।यदि महिला किसी मुसीबत में है और उसे कुछ समय के लिए अस्थाई निवास की जरूरत है तो वह भी उपलब्ध कराया जाएगा। घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को तत्काल मदद मिलेगी। वहीं, लखनऊ स्थित जीवीके-ईएमआरआई ऑफिस में भी 181 का कॉल सेंटर बनकर तैयार है।
इसके लिए काउंसलर की भी तैनाती हो गई है। बचे हुए स्टाफ की तैनाती का काम जोरों पर है। प्रमुख सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं।