पंजाब

भारतीय सीमा में गिरा पाकिस्तानी गुब्बारा, BSF ने फायरिंग कर दागे बम

फिरोजपुर: गत देर रत्रि बी.एस.एफ. द्वारा भारत-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से आते एक ड्रोन की मूवमैंट देखी गई। पाकिस्तान ड्रोन को भारतीय सीमा में प्रवेश से रोकने के लिए बी.एस.एफ. के जवानों ने रोशनी करने के लिए इलू बम चलाए और ड्रोन पर फायरिंग की।

सूत्रों ने बताया कि बी.एस.एफ. की ओर से जिस एरिया में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था उस एरिया में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा भारत-पाक बॉर्डर की बी.ओ.पी. गट्टी हयात के एरिया में पाकिस्तानी गुब्बारा गिरा है। बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा बी.ओ.पी. के गांव पौजोके में गिरा यह गुब्बारा अपने कब्जे में ले लिया गया है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button