जीवनशैली

5 महीने बीतने के बाद ही बोले I love You

imagesएजेंसी/ किसी भी रिलेशनशिप में आई लव यू कहने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि कम से कम 5 महीने का वक्त आई लव यू कहने में जरूर लगाना चाहिए। जानिए क्यों लव रिलेशन में आई लव यू कहने में वक्त लगाना चाहिए…

पहले जरूरी है रिश्ते में मिठास घोलना। रिश्ता हमेशा के लिए मजबूत हो, उसके लिए पहले जरूरी है उसे कसौटी पर कसना। रिश्ते की शुरुआत में ही आई लव यू बोलने से हो सकता है वह चले ही ना। कम से कम 5 महीने का समय नए बनने वाले रिश्ते को देना बेहद जरूरी होता है।

पार्टनर की सारी खूबियां-खामियां सामने होती हैं। इसके बाद ही यह इश्क का इजहार किया जाना ठीक रहता है और वास्तव में तभी आई लव यू दिल से बोला जा सकता है। एक वेबसाइट के सर्वे में यह बात सामने आई कि अपने पार्टनर को आई लव यू कहने में आप को कम से कम 5 महीने का समय लेना चाहिए। शुरुआत में पहले मन में आने वाले सवालों और उनके जवाबों को तलाशें। जल्दबाजी में किए गए इश्क के इजहार का अंत कई बार खराब होता है।

अध्ययन में 5 महीने की अवधि को रिलेशनशिप में आदर्श माना है क्योंकि इस दौरान दोनों के एक-दूसरे की खामी निकाल चुके हैं, बहस भी हो चुकी होती है और वे परिजनों से अपने पार्टनर से परिचय करा चुके होते हैं। एक डेटिंग साइट ने ब्रिटेन के 2000 पुरुष और महिलाओं से बातचीत के आधार पर ऐसे सवालों के निष्कर्ष निकाले हैं। जिसके अनुसार, अपने पार्टनर को आई लव यू कहने में आप को कम से कम पांच महीने का समय लेना चाहिए। सर्वे में 31 फीसदी लोगों का कहना था कि वे रिलेशनशिप के तत्काल बाद डेट करना पसंद करेंगे। इस सर्वे में 34 फीसदी का कहना था वे एक दूसरे का हाथ पकडऩे में ही 1-2 सप्ताह का समय लेंगे।

27 फीसदी लोगों का कहना है कि वे अपने पार्टनर के साथ सोने के लिए एक-दो सप्ताह का इंतजार करेंगे, 23 फीसदी का कहना था कि इसमें महीना भर का समय लग सकता है। खास बात यह है कि 60 फीसदी लोगों ने माना कि वे अपने पार्टनर को अपना बेस्ट फ्रेंड कहने में छह महीने का समय लेंगे।

Related Articles

Back to top button