अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान होने की खबर नहीं

नई दिल्ली: इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा और देश की राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार देर रात मध्यम तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि, अबतक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 5.6 मापी गई और इसका केंद्र सतह से 37.2 किलोमीटर (23.11 मील) नीचे था।

भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा प्रांत के तटीय शहर पेलाबुहानरातु से 80 किलोमीटर (29 मील) पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में था। वहीं, इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी ने इसकी प्रारंभिक तीव्रता 5.7 और सतह से 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर मापी। एजेंसी में भूकंप और सुनामी केंद्र के प्रमुख डारियोनो ने बताया कि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button