अन्तर्राष्ट्रीय

ताइवान में भूकंप के दौरान 50 यात्रियों से भरी बस अब तक लापता, जांच एजेंसियां हैरान

ताइपे : ताइवान में भूकंप के दौरान 50 यात्रियों से भरी बस अब तक लापता है। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इससे ताइवान की सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान हो गई हैं। ताइवान के अधिकारियों ने कहा है कि शक्तिशाली भूकंप के कारण फोन नेटवर्क ठप हो जाने के बाद मिनी बस में सवार 50 लोगों से उनका संपर्क टूट गया है। इसलिए बड़ी चिंता सता रही है। वह लोग कहां और किस हालत में हैं और सुरक्षित हैं यान नहीं, इस बात को लेकर गहरी चिंता सता रही है।

बता दें कि ताइवान में आज तड़के एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरा द्वीप हिल गया। भूकंप की वजह से कई गगनचुंबी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। ताइवान केंद्रीय मौसम प्रशासन ने बताया कि ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापान का कहना है कि सुनामी की पहली लहर उसके दो दक्षिणी द्वीपों पर आई है। जापान ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को विस्थापित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button