अन्तर्राष्ट्रीय

महिलाओं की अश्लील तस्वीरों के चक्कर में भारतीय मूल के इंजीनियर को सिंगापुर में 11 महीने की सजा

नई दिल्ली: सिंगापुर वायु सेना में कार्यरत एक भारतीय मूल के इंजीनियर को महिलाओं की अंतरंग तस्वीरें हासिल करने और उनके सोशल मीडिया लॉगिन डिटेल को फिशिंग करने के आरोप में 11 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। आरोपी को 10 मामलों में दोषी ठहराया गया है। दोषी इंजीनियर की सजा 19 जून शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहचान 26 वर्षीय के. ईश्वरन के तौर पर हुई है। अदालत ने उसे कंप्यूटर दुरुपयोग अधिनियम के तहत 10 आरोपों में दोषी ठहराया है। चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार सजा के लिए अन्य 21 आरोपों पर अदालत ने विचार किया गया है। साल 2019 से 2023 तक उसने 22 पीड़ितों को उनके सोशल मीडिया, क्लाउड सर्वर और ईमेल खातों के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए फिशिंग लिंक भेजे थे।

परिचित लोगों को बनाता था निशाना
अभियोजकों ने कहा कि ईश्वरन ने उन पीड़ितों को निशाना बनाया, जिन्हें वह वास्तविक जीवन में जानता था या जिनकी अंतरंग तस्वीरें एडल्ट प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई थीं। उसके सभी पीड़ितों की पहचान एक अदालत के आदेश संरक्षित की गई थी, जिसे अभियोजन पक्ष ने उसके अपराधों के यौन तत्व को देखते हुए गुप्त रखने का अनुरोध किया था। अभियोजकों ने कहा कि एक मददगार नेटिजन के तौर पर ईश्वरन पीड़ितों को एक मैसेज के साथ फिशिंग लिंक भेजता था, जिसमें कहा गया था कि उनकी अंतरंग तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट की गई हैं। कुछ मामलों में उसने पीड़ित के सोशल मीडिया डिटेल के आधार पर संभावित लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने के लिए एक वेबसाइट का उपयोग किया और फिर उनके खातों तक पहुंचने के लिए टेस्ट और त्रुटि का उपयोग किया है।

Related Articles

Back to top button