अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

पुतिन की पश्चिमी देशों को चेतावनी- यूक्रेन की हथियारों से मदद की तो नया खतरनाक मोड़ ले लेगा युद्ध

ब्रुसेल्स: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को यूरोपीय संघ के तीन देशों की यात्रा के दौरान मंगलवार को एक अरब अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता का आश्वासन मिला। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर पश्चिमी देशों से प्राप्त हथियारों से उनके देश पर हमला किया गया तो युद्ध एक नया खतरनाक मोड़ ले लेगा। बेल्जियम ने वर्ष 2024 के लिए यूक्रेन को सहायता का वादा किया, जिसने अगले चार वर्षों में यूक्रेन को 30 एफ-16 लड़ाकू विमान देने की प्रतिबद्धता जतायी।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हम इसी साल युद्ध के मैदान में एफ-16 लड़ाकू विमान का उपयोग करेंगे और इस तरह से (युद्ध में) अपनी स्थिति मजबूत करेंगे।” उज्बेकिस्तान की यात्रा के दौरान पुतिन ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि अगर यूक्रेन ने पश्चिमी देशों द्वारा उपलब्ध कराई गई लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए किया तो युद्ध और भड़क सकता है। उन्होंने नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) को चेतावनी दी कि ऐसी सूरत में उसे संभावित परिणामों को लेकर सजग रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button