अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में मानसून का कोहराम, बाढ़-बारिश और भूस्खलन से 14 की मौत

काठमांडू: नेपाल में मानसून ने कोहराम मचा रखा है। देश में पिछले 24 घंटों में तेज बारिश की वजह से हुए भूस्खलन और बाढ़ के चलते कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। नेपाल में गृह मंत्रालय के अधीन नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीआरएमए) से मिली जानकारी के मुताबिक 14 लोगों में से आठ लोग भूस्खलन , जबकि पांच लोग बिजली गिरने और एक व्यक्ति की बाढ़ की वजह से मौत हो गई है।

एनडीआरएमए के प्रवक्ता दीजन भट्टाराई ने बताया कि उन्होंने 26 जून को कुल 44 घटनाएं दर्ज की, जिसमें से 14 लोगों की जान चली गई। वहीं घटना में 2 लोग अभी भी लापता हैं जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। नेपाल गृह मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार देश में मानसून के सक्रिय होने के बाद से 33 जिले प्रभावित हुए हैं, जिसमें 147 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

Related Articles

Back to top button