पंजाब

घर से ब्यूटी पार्लर गई सहेलियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मचा हड़कंप

लुधियाना : लुधियाना से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां घर से ब्यूटी पार्लर गई दो सहेलियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। लापता लड़कियों के परिवार ने आशंका जताई है कि उनकी बेटियों को अगवा कर लिया गया है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में ज्योति ने बताया कि उसकी बेटी सिमरनप्रीत कौर (21) और उसकी सहेली अंजलि दोनों ब्यूटी पार्लर में कोर्स कर रही हैं। वह 6 जुलाई को ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि दोनों का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button