राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय बजट पर उठाए सवाल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय बजट पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बजट में हिमाचल के हितों की अनदेखी की गई है और आपदा राहत के नाम पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया है।

सुक्खू ने कहा कि केंद्रीय बजट से हिमाचल प्रदेश को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बजट में राज्य के लिए कुछ भी विशेष नहीं रखा गया। आपदा राहत और पुनर्वास के संदर्भ में केंद्रीय बजट में हिमाचल, सिक्किम और उत्तराखंड का जिक्र किया गया है, लेकिन हिमाचल को “मल्टी लेटरल डेवलेपमेंट सिस्टम” शब्द से संबोधित किया गया है। इसके विपरीत, उत्तराखंड और सिक्किम के लिए “असिस्टेंस” शब्द का प्रयोग किया गया है, जो दर्शाता है कि हिमाचल को किसी भी तरह की अलग सहायता या विशेष पैकेज नहीं दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि बजट में आपदा राहत और पुनर्वास के लिए आवश्यक सहायता की बातें की गई हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश को इस प्रक्रिया में उचित समर्थन नहीं मिला है। सुखविंदर सिंह सुक्खू का यह बयान केंद्रीय बजट पर गहरी असंतोष की ओर इशारा करता है, विशेष रूप से तब जब हिमाचल प्रदेश ने हाल ही में गंभीर आपदाओं का सामना किया है और राहत व पुनर्वास की जरूरत महसूस की है।

Related Articles

Back to top button