ज्ञान भंडारदस्तक-विशेष

भारत के अलावा ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं अपना इंडिपेंडेंस डे

देहरादून ( विवेक ओझा) : भारत 15 अगस्त को अपना इंडिपेंडेंस डे मनाता है पर क्या हम जानते हैं कि वो और कौन से देश हैं जो भारत के समान ही 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इन देशों के राष्ट्रीय जीवन में भी 15 अगस्त को कुछ ऐसा घटा कि इन्होंने इस तिथि को स्वाधीनता दिवस के रूप में मान्यता दे दी। इन देशों में शामिल हैं:

लिचेस्टीन : लिचेस्टीन दुनिया के सबसे छोटे और समृद्ध देशों में से एक है, इस देश पर 1866 से लेकर 1940 तक जर्मनी का नियंत्रण था। 15 अगस्त 1940 को यह देश जर्मन दासता से आजाद हुआ और तब से लेकर आज तक यहां 15 अगस्त के दिन ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है और यहां पर राष्ट्रीय छुट्टी इस दिन घोषित की गई है।

उत्तर और दक्षिण कोरिया : उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों ही देश में 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, जिसे राष्ट्रीय मुक्ति दिवस कहा जाता है। इसी दिन दूसरे विश्व युद्ध के बाद कोरिया पर 35 सालों के जापानी कब्जे और औपनिवेशिक शासन को खत्म किया गया था। आजादी के 3 साल बाद कोरिया को उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दो देशों में विभाजित कर दिया गया था।

अफ्रीकी देश कॉन्गो : 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था और उसके 13 साल बाद 15 अगस्त 1960 के दिन ही अफ्रीका महाद्वीप के बीच में बसा लोकतांत्रिक देश कॉन्गो भी आजाद हुआ था। इस देश पर 1880 से लेकर 1960 तक फ्रांस का नियंत्रण था। 15 अगस्त 1960 को यह फ्रांस से आजाद हुआ था।

खाड़ी देश बहरीन: एक समय बहरीन पर ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन था। बहरीन को अंग्रेजों से 15 अगस्त 1971 को आजादी मिली थी।

लेकिन यहां के लोग 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मानते हैं और 16 दिसंबर को जब दिवंगत शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा सिंहासन पर चढ़े थे उस दिन नेशनल डे माना जाता है।

Related Articles

Back to top button