राजस्थानराज्य

राजस्थान विधान सभा के 47 कर्मियों की हुई पदोन्नती, स्पीकर देवनानी ने दी बधाई

जयपुर : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर विधानसभा के 47 अधिकारी और कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किये गए हैं। विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। देवनानी ने कहा है कि मेहनत और निष्ठा से कार्य करें और राजस्थान विधानसभा को देश की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वरिष्ठ उप सचिव पर श्रीकृष्ण, उप सचिव पर देवेन्द्र प्रसाद चोटिया, इन्द्रा शर्मा, प्रवीण कुमार मिश्रा और सुशील कुमार शर्मा को पदोन्नत किया गया है।

इसी प्रकार धर्मेन्द्र चांवरिया, फारुक खान, दिनेश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार राव, बलबीर सिंह शेखावत, दिनेश कुमार जैन और रसिक बिहारी मीणा को सहायक सचिव बनाया गया है। पुरुषोत्तम शर्मा, आभा रस्तोगी और अरविंद माथुर को निजी सचिव, मनोज कुमार चतुर्वेदी, लोकेश कुमार कानखेडिया, दिनेश कुमार गुप्ता और सौमित्र शर्मा को अतिरिक्त निजी सचिव पर पदोन्नत किया गया है। कैलाश कुमार शर्मा को मुख्य अन्वेषण एवं संदर्भ अधिकारी, त्रिभुवन नारायण मीणा अन्वेषण एवं संदर्भ अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। अनिता कूलवाल, रघुवीर भूषण दाधीच, जुगल किशोर जोशी, चतुर्भज जागा, नवीन दाधीच, माया तंवर, महेश कुमार शर्मा, सत्य नारायण सैनी, रविन्द्र नैनावत, हेमराज खटीक, अजय मीणा, मनोज कुमार कटारिया को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। श्री नितेश कुमार महावर, सुरेश चन्द्र मेघवाल, सोहन लाल मीणा, संजय कुमार, दीपक शर्मा, सौरभ जैन, संदीप झा, राहुल तिवाडी, अमित शर्मा, लोकश कुमार चौधरी, राम अवतार बांगडा, लोकेन्द्र कुमार, कु. आकांक्षा देव और लोकेश कुमार नोगिया को सहायक अनुभाग अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है।

Related Articles

Back to top button