
नई दिल्ली : बिहार में चार विधानसभा सीट तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ पर हुए उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। हलांकि इन सीट पर मतदान पहले 13 नवंबर को हुआ था। दरअसल नतीजे सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस और नवगठित जन सुराज पार्टी के लिए जरुरी हैं। इन विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के दौरान उपचुनाव जरूरी हो गए हैं।
बेलागंज विधानसभा – इस सीट पर JDU की मनोरमा देवी रुझानों में 12 हजार वोटो से आगे चल रही हैं। और इस सीट की बात की जाए तो एक तरफ RJD नेता और जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र यादव की साख दांव पर लगी है। इसके साथ ही दूसरी JDU भी ताल ठोक रही है।
तरारी विधानसभा- तरारी सीट पर NDA के विशाल प्रशांत रुझानों में 6 हजार मतों से आगे हैं। और दूसरे नंबर पर सीपीआई के राजू यादव हैं। 7 विधानसभा वाले भोजपुर जिले की तरारी विधानसभा सीट पर भी प्रशांत किशोर ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। कहा जा रहा है कि यहां मुख्य रूप से बीजेपी प्रत्याशी विशाल प्रशांत और माले प्रत्याशी राजू यादव के बीच मुकाबला है।
इमामगंज विधानसभा- इमामगंज विधानसभा सीट से RJD के रोशन कुमार मांझी रुझानों में आगे हैं। दरअसल इमामगंज विधानसभा सीट पर मुख्य रूप से NDA महागठबंधन और जनसुराज के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। NDA ने यहां से जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी को उम्मीदवार बनाया था।
रामगढ़ विधानसभा- शुरुआती रुझानों में बसपा के सतीश कुमार सिंह 13, हजार वोटो से आगे चल रहे हैं। हलांकि दूसरे नंबर पर बीजेपी के अशोक कुमार सिंह हैं। बता दें कि यहां RJD से अजीत सिंह, बीजेपी से अशोक सिंह, बसपा से पिंटू यादव और जनसुराज से सुशील सिंह कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं।