उत्तर प्रदेश

अयोध्या में जल्द शुरू होगा मंदिर निर्माण: नृत्यगोपाल दास

nritya-gopaldas_landscape_1458503354एजेन्सी/  श्रीराम जन्मभूमि व श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष श्रीश्री 1008 श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज ने कहा कि श्रीराम मंदिर हिंदुओं की आस्था है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमें पूरी आशा है। श्रीराम मंदिर निर्माण में आ रही बाधाएं दूर होंगी। उन्हीं के कार्यकाल में मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

रविवार को क्षेत्र के श्रीहरिबाबा बांधधाम के होली महोत्सव में पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि व श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष श्रीश्री 1008 श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज का बांधधाम पर स्वागत हुआ। उन्होंने सर्व प्रथम श्रीहरिबाबा जी महाराज के दर्शन किए।

इसी क्रम में उन्होंने बांधधाम क्षेत्र में भ्रमण किया। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। सभी को श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए, और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। सभी देशवासियों के हृदय में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमें पूरी आशा है। उन्हीं के कार्यकाल में मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। अयोध्या में पूरी तरह अमन चैन है। कानून व्यवस्था ठीक है। उन्होंने कहा कि श्रीराम भक्त धैर्य बनाएं , विरोधियों से सावधान रहे। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशने का कार्य चल रहा है। श्रीराम जी का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हर हाल में होगा। वहीं उन्होंने युवाओं से नशे की लत छोड़, राष्ट्र प्रेम की भावना हृदय में जगाने की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button