ज्ञान भंडार
होली खेलने के दौरान 10 साल की लड़की का अपहरण

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र में होली खेल रही 10 वर्षीय बालिका का अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर बालिका की तलाश तेज कर दी है.
अवधपुरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार खजूरी क्षेत्र में जसवंत जाटव की 10 वर्षीय बेटी सरिता घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ होली खेल रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति साइकिल से आया और उस बालिका को कुछ प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया.
पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग लगे है. वीडियो फुटेज में एक शख्स इस बच्ची को अपने साथ लेकर जाते हुए नजर आ रहा है.
पुलिस के मुताबिक, थाने में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी और बालिका की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और वो उसके पकड़ने के बेहद करीब है.
