ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला वर्ग के खेलों में नहीं ले सकेंगी हिस्सा, राष्ट्रपति ट्रंप का आदेश
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-1-copy-92.jpg)
वॉशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही एक ऐसे कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, जिसके बाद ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला वर्ग के खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। यह आदेश उन ट्रांसजेडर खिलाड़ियों पर लागू होगा, जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए। डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही इस आदेश पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। बीती जनवरी में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया था कि आधिकारिक दस्तावेजों में सिर्फ महिला और पुरुष के तौर पर लोगों की पहचान दर्ज की जाएगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान भी वादा किया था कि वे पुरुषों को महिलाओं के खेलों से अलग रखेंगे और अब ताजा आदेश के जरिए वे अपने उस वादे को पूरा करने जा रहे हैं। ट्रंप बुधवार को जिस आदेश पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, उसके तहत उनका प्रशासन शीर्षक 11 के कानून की व्याख्या करेगा। यह कानून एथलेक्टिक्स में लैंकिंग समानता को बढ़ाने और खेल परिसरों में यौन उत्पीड़न रोकने के लिए लाया गया था। रिपब्लिकन सांसद नैंसी मेस ने ट्रंप के कार्यकारी आदेश की तारीफ करते हुए कहा कि इस आदेश के बाद खेलों में निष्पक्षता बहाल होगी।