बिहारराज्य

बिहार के बक्सर में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला…दोनों की मौके पर मौत

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-922 पर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाइच के निकट शुक्रवार को अज्ञात वाहन से कुचल कर मोटरसाइकिल सवार दो युवक की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोनों की मौके पर मौत
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बक्सर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव निवासी जनार्दन नोनिया के 43 वर्षीय पुत्र संतोष नोनिया अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

इधर, मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे ब्रह्मपुर अंचल निरीक्षक ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button