उत्तर प्रदेशबदायूँराज्य

आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बदायूं : स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत विकासखंड उझानी के अब्दुल्लागंज स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) रागिनी सैनी की देखरेख में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसव पूर्व जांच और स्तनपान के फायदे विस्तार से बताये गए। डायरिया से बचाव और नियन्त्रण के बारे में भी जानकारी दी गयी। स्वस्थ जीवन के लिए हाथों की सही तरीके से स्वच्छता और सही खानपान के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर तीन महिलाओं की प्रसव पूर्व जाँच की गयी और 22 महिलाओं को परामर्श प्रदान किया गया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता ज्योति, सोनम, अनीता, कमलेश, यशोदा और रुमाली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष कुमारी, नीलू व विनीश बाला आदि उपस्थित रहीं। पीएस आई इंडिया से शशांक दुबे और दानिश वर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button