अन्तर्राष्ट्रीय

रातभर इंतजार के बाद भी नहीं उड़ी फ्लाइट, मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान में 6 घंटे की देरी

मुंबई: मुंबई से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 मंगलवार सुबह से ही देरी का सामना कर रही है। यह विमान मूल रूप से सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने वाला था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण अभी तक मुंबई एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। एअर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि विमान में आई तकनीकी समस्या को ठीक करने का काम चल रहा है। अनुमान है कि फ्लाइट दोपहर करीब 1 बजे रवाना हो सकती है। वहीं, एक यात्री ने बताया कि शुरुआत में यात्रियों को सूचित किया गया था कि बोर्डिंग में सिर्फ 30 मिनट की देरी होगी, लेकिन बाद में यह देरी कई घंटों तक बढ़ गई।

Related Articles

Back to top button