
ईओ संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राम बदन, नानपारा में हुआ स्वागत
बहराइच : उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवा संघ के सामान्य चुनाव 2025 में उपाध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करने वाले राम बदन का नगर पालिका परिषद नानपारा में भव्य स्वागत किया गया। अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत रूपैडिहा से आगमन पर कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
नगर पालिका परिषद नानपारा के अधिशासी अधिकारी रण बहादुर सिंह ने अपने अध्यक्ष एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए राम बदन का स्वागत किया। इस अवसर पर लिपिक गंगाप्रताप सिंह द्वारा भी उनका अभिनंदन किया गया। ईओ संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष राम बदन ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे वे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और अधिशासी अधिकारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।



