
भाजपा गजाधरपुर मंडल की कमान विशाल सिंह को मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह
–रमेश पाण्डेय
बहराइच : भाजपा संगठन में जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण के तहत गजाधरपुर मंडल के नए मंडल अध्यक्ष के रूप में विशाल सिंह की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि विशाल सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक गतिविधियों में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उनके नेतृत्व में मंडल संगठन और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि विशाल सिंह के नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक और सशक्त होगा। नियुक्ति के बाद विशाल सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है। उसके लिए मैं आभारी हूँ। संगठन को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को सम्मान देना और भाजपा की विचारधारा को प्रत्येक बूथ तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता होगी।
मंडल में संगठनात्मक ऊर्जा बढ़ाते हुए आने वाले चुनावों में गजाधरपुर को मजबूती से आगे ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तरक्की कर रहे हैं। और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस विकास यात्रा का भागीदार है। उन्होंने यह भी कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए वह लगातार जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर काम करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में मंडल संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई है।



