मध्य प्रदेशराज्य

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का वाटर ऑडिट, खजराना क्षेत्र में मिला दूषित पेयजल

इंदौर : मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर (Indore) में पेयजल व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए वाटर ऑडिट (water audit) करते हुए खजराना (Khajrana) क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नलों से आ रहे पानी के सेम्पिल मौके पर ही लिए और स्वयं जांच कर परीक्षण किया। जांच में यह सामने आया कि क्षेत्र में सप्लाई हो रहा पानी दूषित है और पीने योग्य नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इंदौर जैसे स्मार्ट सिटी में भी नागरिकों को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने नगर निगम और जल प्रदाय एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दूषित पानी से जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उमंग सिंघार ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शुद्ध पेयजल की तत्काल व्यवस्था करने की आवश्यकता बताई।

Related Articles

Back to top button