अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

लोकप्रिय अवधी गायक पं.दिवाकर द्विवेदी को मिला अयोध्या रत्न सम्मान

अयोध्या : अयोध्या महोत्सव न्यास द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में आज अवधी भाषा एवं संस्कृति के सशक्त हस्ताक्षर पंडित दिवाकर द्विवेदी को “अयोध्या रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत पं. दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सम्मान अवधी भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। इस सम्मान के लिए उन्होंने विशेष रूप से न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव एवं समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम में अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव सहित न्यास के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button