झारखंड में नहीं थम रहा भीषण ठंड का सिलसिला! आज राज्य के 6 जिलों में शीतलहर की संभावना; सावधान रहें लोग

Jharkhand Mausam Alert: झारखंड में ठंड ने लगातार कहर बरपाया हुआ है। ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। वहीं, इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज यानी शनिवार को राज्य के छह जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने लोगों से की सावधान रहने की अपील
मौसम विभाग के मुताबिक बोकारो, रामगढ़, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में आज शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात के समय लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
फरवरी की शुरुआत के साथ ठंड पड़ेगी कमजोर
मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी की शुरुआत के साथ ठंड का प्रभाव कमजोर पड़ने लगेगा और लोगों को राहत मिलने लगेगी। फिलहाल शीतलहर और कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है।



