दलाई लामा ने जीता म्यूजिक का सबसे बड़ा अवॉर्ड, मेडिटेशन एल्बम को मिला ग्रैमी

लॉस एंजिल्स : संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान ग्रैमी अवॉर्ड पहली बार किसी आध्यात्मिक गुरू को मिला है। तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने अपना पहला दलाई लामा जीता है। 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में उनके एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ को ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया है।
दलाई लामा ने ऑडियो बुक, नैरेटर और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता, जिसमें उन्होंने अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस केतनजी ब्राउन जैक्सन को हराया है। ऐसे में के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ अवार्ड जीतने वाले कलाकारों की सूची में दलाई लामा का नाम भी शामिल हो गया है।
‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ के गाने ‘गोल्डन’ ने प्रीमियर समारोह में विजुअल मीडिया के लिए लिखित गीत का पुरस्कार जीता, जो किसी के-पॉप कलाकार द्वारा ग्रैमी पुरस्कार जीतने का पहला मौका है। गीतकारों ने अपना स्वीकृति भाषण अंग्रेजी और कोरियाई दोनों भाषाओं में दिया, जिससे गाने की द्विभाषी अपील उजागर हुई।
संगीत श्रेणी का पुरस्कार ‘म्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स’ को मिला, जिसका मतलब है कि निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीत लिया है। इसके साथ ही वे ईजीओटी विजेता बन गए हैं। यानी एक ऐसे कलाकार जिनके पास एमी, ग्रैमी, टोनी और ऑस्कर पुरस्कार हैं।



