मनोरंजन

‘लकी चार्म’ सोनल चौहान के साथ मुंबई इंडियंस की धमाकेदार शुरुआत

मुंबई (अनिल बेदाग)

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि एक दिलचस्प कहानी भी लिखी गई। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर 14 साल पुराना ओपनिंग मैच हारने का जिंक्स तोड़ा और इसी के साथ चर्चा में आ गईं एक्ट्रेस सोनल चौहान, जिन्हें फैंस ने टीम का ‘लकी चार्म’ घोषित कर दिया। क्रिकेट के प्रति अपने जुनून और रोहित शर्मा के लिए दीवानगी के लिए जानी जाने वाली सोनल की मौजूदगी को फैंस अब जीत से जोड़ने लगे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ‘क्वीन’ और ‘लकी चार्म’ कहकर पुकारा जा रहा है, और हर मैच में उनकी उपस्थिति की मांग भी जोर पकड़ रही है।

दिलचस्प बात यह है कि जब-जब सोनल स्टेडियम में मैच देखने पहुंची हैं, तब-तब MI ने जीत दर्ज की है जिससे यह ‘लकी चार्म’ वाली धारणा और मजबूत हो गई है। उनकी उत्साही इंस्टाग्राम पोस्ट और फैंस के रिएक्शंस ने इस जीत को और भी खास बना दिया। मुंबई इंडियंस की इस धमाकेदार शुरुआत ने न सिर्फ टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है, बल्कि फैंस को एक नया ‘फैक्टर’ भी दे दिया है—जहां क्रिकेट, किस्मत और स्टार पावर एक साथ नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button