उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊव्यापार

Royal Enfiled ने हंटर 350 के नए कलर और वैरिएंट पेश किए

लखनऊ : मिड-साइज बाइक सेगमेंट में ग्लोबल लीडर रॉयल एनफील्ड ने अपने उत्पाद 2026 हंटर 350 पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। शहर की गलियों के लिए वर्ष 2022 में लॉन्च हुई हंटर 350 की जबरदस्त सफलता के बाद रॉयल एनफील्ड ने टारमैक ब्लैक कलर में नए बेस प्रीमियम वैरिएंट के साथ नए कलरवेज़ मुंबई यलो और मूनशॉट व्हाइट पेश किए हैं। यह तीनों मोटरसाइकिल लखनऊ में कंपनी के अल्टीमेट स्ट्रीट कल्चर प्लेटफॉर्म, हंटरहुड में प्रदर्शित की गईं। इन नए फीचर्स के साथ अब और अधिक राईडर लगातार बढ़ती हंटर ट्राईब में शामिल होंगे तथा प्योर मोटरसाइकिलिंग का शानदार स्टाइल और अनुभव शहरी बाजारों के बाहर और अधिक राइडर्स तक पहुंचेगा। दुनिया की सबसे कूल जगहों और शहरों के लिए निर्मित रॉयल एनफील्ड हंटर 350 एक लाइटवेट, फुर्तिली और स्टाइलिश मोटरसाइकिल है। नया बेस प्रीमियम वैरिएंट हंटर की एंट्री लेवल की पेशकश को और अधिक मजबूत विज़ुअल एवं इंटरफेस पैकेज प्रदान कर रहा है।

इसके साथ ही इसका मूल डीएनए, सहज राइडिंग, इन्ट्यूटिव कंट्रोल और प्योर मोटरसाइकिलिंग का अनुभव भी बरकरार है। इस वैरिएंट में मिड और टॉप वैरिएंट के चुनिंदा फीचर लेकर हंटर लाइन-अप का स्वाभाविक विस्तार किया गया है। इन जबरदस्त सुधारों ने रेंज में स्पष्ट अंतर बनाए रखते हुए इस अपग्रेड को और अधिक आकर्षक बना दिया है। रॉयल एनफील्ड ने खुद के व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति के रूप में हंटर की पहचान को मजबूत बनाते हुए टॉप वैरिएंट में दो नए कलर पेश किए हैं। मुंबई यलो एक बोल्ड, तुरंत प्रभाव छोड़ने वाली और पूरी तरह से अर्बन कलर है। यह शहर की विकसित ऊर्जा, आर्ट और निरंतर गतिशीलता से प्रेरणा लेकर हाई-इंपैक्ट फिनिश में स्ट्रीट की भावना को समेटे हुए है। मूनशॉट व्हाइट को कहानी के लिए विकसित किया गया है। यह आदर्श हंटर, ओरियन से प्रेरित है। इसका डिज़ाइन हाथों से बने ग्राफिक्स और आकाशीय तत्वों के माध्यम से ड्युअलिटी और सेल्फ-एक्सप्रेशन की खोज करता है।

नए वैरिएंट की रिटेलिंग और टेस्ट राइड लखनऊ में शुरू
रॉयल एनफील्ड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, यादविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, हंटर 350 नई पीढ़ी के राइडर्स को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है, जो मोटरसाइकिल की सहजता, उपयोगिता और पहचान की भावना को महत्व देते हैं। बेस प्रीमियम वैरिएंट पेश करके हम हंटर के प्रस्ताव को और अधिक मजबूत बना रहे हैं और इसमें ऐसे बेहतरीन अपग्रेड पेश कर रहे हैं। इसकी मदद से हंटर न केवल शहरों में, बल्कि छोटे कस्बों और गांवों में भी अपने कदम बढ़ाती जा रही है। नए कलर, मुंबई यलो और मूनशॉट व्हाइट एक ऐसी मोटरसाइकिल के रूप में हंटर की पहचान को मजबूत बनाते हैं, जो इसके राइडर्स की संस्कृति, व्यक्तित्व और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करती है। हमें विश्वास है कि हंटर 350 भारत में नई पीढ़ी के राइडर्स की पसंदीदा मोटरसाइकिल के रूप में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत करेगी। हंटर 350 की अधिकृत डीलरशिप रॉयलएनफील्ड.कॉम पर उपलब्ध होगी। नए वैरिएंट और कलर की रिटेलिंग और टेस्ट राइड शनिवार, 4 अप्रैल से राजधानी में शुरू हो चुकी है।

हंटरहुड इवनिंग में कृष्णा और पैंथर ने बांधा समा
यह मोटरसाइकिल लखनऊ में आयोजित रॉयल एनफील्ड के स्ट्रीट कल्चर प्लेटफॉर्म हंटरहुड में पेश की गई, जिसमें म्यूज़िक, आर्ट और रचनात्मक अभिव्यक्ति का बेहतरीन मेल देखने को मिला। चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और शिलॉन्ग में मोटरसाइक्लिंग के मुकाबले बहुत व्यापक अनुभव में हजारों प्रतिभागियों, घरेलू प्रतिभाओं और शानदार कलाकारों को एकत्रित करने के बाद यह प्लेटफॉर्म और ज्यादा तीखे अंदाज एवं जबरदस्त उत्साह के साथ लखनऊ पहुंचा और यहां तेज गति, साउंड और स्ट्रीट में जन्मी अभिव्यक्ति का रोमांचक अनुभव प्रदान किया। इवेंट में लगातार बजते डीजे के साथ कृष्णा और पैंथर ने मुख्य स्टेज का समा बांध दिया। वहीं स्केटबोर्डिंग, बीएमएक्स, स्ट्रीट फुटबॉल और डांस क्रू ने कार्यक्रम में जबरदस्त ऊर्जा बनाकर रखी। एक्सएलएनसी कस्टम्स द्वारा कस्टम-निर्मित चीजों, ग्रैफिटी और आर्ट इंस्टॉलेशन के साथ केंद्र में मशीन का प्रदर्शन बहुत दिलचस्प था।

Related Articles

Back to top button