अन्तर्राष्ट्रीय

ईरान का 440 किलो यूरेनियम अपने पास रखने को तैयार रूस, ट्रंप राजी नहीं

नई दिल्ली : ईरान और अमेरिका के बीच झगड़ा सुलझाने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वाशिंगटन को बड़ा ऑफर दिया है. बुधवार (29 अप्रैल) को फोन पर बातचीत के दौरान पुतिन ने ट्रंप से कहा कि हम 440 किलो संवर्धित यूरेनियम रख लेते हैं, जिससे परमाणु हथियार का मुद्दा हमेशा के लिए सुलझ जाएगा. बातचीत के इस हिस्से का खुलासा ब्रिटिश अखबार द डेली मेल ने किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने कहा कि इसे रूस को शिफ्ट कर दिया जाए. ईरान भी इस पर सहमत हो जाएगा. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन के इस ऑफर को सिरे से खारिज कर दिया. ट्रंप ने कहा कि संवर्धित यूरेनियम को अमेरिका शिफ्ट करना ही एकमात्र समाधान है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्थान के मुताबिक ईरान के पास वर्तमान में 60 प्रतिशत तक संवर्धित 440 किलो यूरेनियम है. ईरान इसे 90 प्रतिशत तक संवर्धित करना चाहता है. इसके बाद ईरान 11 परमाणु हथियार आसानी से बना सकता है.

Related Articles

Back to top button