अपराधउत्तर प्रदेशमेरठ

मेरठ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

मेरठ के खरदौनी में पकड़ी तमंचा फैक्टरी से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद किए

Meerut News : जनपदीय स्वाट टीम मेरठ एवं थाना इंचौली पुलिस ने अवैध तमंचा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में शस्त्र व उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे के निर्देशन में जनपद मेरठ में अवैध शस्त्र निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी देहात मेरठ अभिजीत कुमार व एसपी क्राइम मेरठ अवनीश कुमार के निर्देशन तथा सीओ सदर देहात के पर्यवेक्षण में इंचौली पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम मेरठ की संयुक्त टीम ने ग्राम खरदौनी थाना इंचौली क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अवैध तमंचा निर्माण फैक्ट्री को पकड़ा है।

दूसरे जिलों को सप्लाई किये जा रहे
अवैध तमंचा फैक्टरी से पुलिस ने इमरान निवासी ग्राम खरदौनी थाना इंचौली मेरठ द्वारा अपने ठिकाने पर अवैध रूप से तमंचे तैयार कर दूसरे जिलों को सप्लाई किये जा रहे थे। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी कुलदीप पुत्र फेरू निवासी खेड़ी थाना दौराला तमंचों का मुख्य सप्लायर है। बदमाश नरेंद्र निवासी ग्राम अंदावली थाना इंचौली डिलीवरी में मध्यस्थ की भूमिका निभाता था। जबकि अभियुक्त उमंग ठाकुर उर्फ देवा निवासी मटौर थाना दौराला इसको बेचने का कार्य करता था। चारों आरोपियों के कब्जे एवं फैक्ट्री से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, अर्धनिर्मित तमंचे, बैरल, कारतूस तथा तमंचा निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये गये।
आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अवैध शस्त्र तस्करी नेटवर्क की जानकारी प्राप्त की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी व शेष शस्त्रों की बरामदगी एवं नेटवर्क ध्वस्त करने की कार्यवाही प्रचलित है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
स्वाट टीम मेरठ एवं थाना इंचौली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम खरदौनी थाना इंचौली क्षेत्र में एक स्थान पर दबिश दी गयी। जहां अभियुक्त इमरान पुत्र रियासुद्दीन द्वारा अवैध तमंचा निर्माण फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा मौके से अभियुक्त इमरान सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से तमंचों का निर्माण कर उन्हें विभिन्न व्यक्तियों को सप्लाई किया जाता था। पुलिस टीम द्वारा मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, अर्धनिर्मित तमंचे, बैरल, कारतूस एवं शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर अन्य सम्बन्धित व्यक्तियों एवं नेटवर्क की जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button