अपराधउत्तर प्रदेशबुलन्दशहरराज्य

बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में चैंबर विवाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अधिवक्ता पिता को मारी गोली

बुलंदशहर कचहरी स्थित चैंबर का ताला तोड़ने की सूचना पर अपने साले के साथ पहुंचे थे घायल अधिवक्ता।

Bulandsahar Crime News : बुलंदशहर कचहरी स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के कार्यालय में चैंबर विवाद को लेकर वकीलों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना अधिक हो गया कि एक गुट ने दूसरे गुट के कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अधिवक्ता पिता को गोली मार दी। बुलंदशहर कचहरी के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में गोली चलने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अधिवक्ता पिता को पूर्व महासचिव ने गोली मारी है। बुलंदशहर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों के जांघ और पैर में गोली लगी
बुलंदशहर कचहरी स्थित डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में आज सोमवार को चैंबर को लेकर वकीलों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव और उसके साथियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिया-उर्र-रहमान के पिता अधिवक्ता इमामुद्दीन और उनके साले रऊफ पर गोली चला दी। दोनों के जांघ और पैर में गोली लगी। दोनों की हालत स्तर है। इमामुद्दीन ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह पिछले 30 वर्ष से जिला एवं सत्र न्यायालय में वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि सलीम अख्तर एडवोकेट का चैंबर था। मृत्यु के उपरांत उनकी पत्नी आयशा बेगम ने पति का चेंबर नंबर-272 एन ब्लॉक के सामने कलक्ट्रेट परिसर ट्रांसफर करने का अनापत्ति प्रमाण पत्र स्वयं बार एसोसिएशन के कार्यालय में आकर उनके नाम से अलॉट करवा दिया।

चैंबर के ताले को तोड़ दिया
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात इमामुद्दीन के नाम उपरोक्त चैंबर अलॉट कर दिया। उन्होंने बताया कि आज सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे उन्हें सूचना मिली की डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव व उनके साथियों ने चैंबर के ताले को तोड़ दिया है।
जैसे ही वह और उनके बेटे का साला वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर गोलियां चला दी। जिसमें दोनों के गोली जांघ और पैर में लगी हैं। दोनों को अस्पताल भर्ती कराया। इसके बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Related Articles

Back to top button