उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराज्य

साहिबाबाद में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सौर मॉड्यूल निर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया

यह संयंत्र समझौते पर हस्ताक्षर होने के एक वर्ष से भी कम समय में पूर्ण रूप से संचालन के लिए तैयार हो गया।

Ghaziabad News। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने CEL के 200 MWp के सौर मॉड्यूल निर्माण संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया है। Central Electronics Limited (CEL), साहिबाबाद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने CEL के अत्याधुनिक 200 MWp Solar Module Manufacturing Plant का उद्घाटन किया।

एक वर्ष से कम समय में संचालन के लिए तैयार हुआ संयंत्र
यह संयंत्र समझौते पर हस्ताक्षर होने के एक वर्ष से भी कम समय में पूर्ण रूप से संचालन के लिए तैयार हो गया। जिसमें trial runs एवं testing सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। यह नई इकाई CEL के पूर्व सौर निर्माण संयंत्र की तुलना में लगभग दस गुना बड़ी है तथा संस्थान की त्वरित कार्यक्षमता, सामूहिक प्रयास, सुव्यवस्थित योजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

परियोजना CEL के लिए दीर्घकालिक आय का स्रोत
इस अवसर पर CEL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री चेतन प्रकाश जैन ने कहा कि CEL का यह 200 MWp Solar Module Manufacturing Plant अत्यंत कम लागत में स्थापित किया गया है, जो संस्थान की कुशल योजना एवं प्रभावी कार्यान्वयन क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना CEL के लिए स्थिर एवं दीर्घकालिक आय का महत्वपूर्ण स्रोत सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि संयंत्र के संचालन एवं marketing की जिम्मेदारी Multi Infra को प्रदान की गई है, जिससे CEL को प्रतिमाह सुनिश्चित एवं सुदृढ़ आय प्राप्त होगी। श्री जैन ने कहा कि यह पहल CEL की वित्तीय सुदृढ़ता एवं भविष्य की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मंत्री ने CEL के प्रगति की विशेष सराहना की
मंत्री ने CEL की हाल के वर्षों की संस्थागत एवं वित्तीय प्रगति की विशेष सराहना की। पिछले पाँच वर्षों में संस्थान ने अपने समग्र व्यावसायिक प्रदर्शन, लाभप्रदता, आरक्षित निधियों एवं संस्थागत विश्वास में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। CEL ने चिंता एवं अनिश्चितता के दौर से निकलकर पुनः विश्वसनीयता एवं विकास के नए चरण में प्रवेश किया है। इस परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर CEL का disinvestment की स्थिति से निकलकर Mini Ratna कंपनी के रूप में स्थापित होना रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि CEL अब renewable energy एवं strategic technology sectors में तीव्र गति से विस्तार कर रहा है। संस्थान द्वारा Data Centre, Vertical Axis Wind Turbine Systems तथा Weapon Systems / Electronic Warfare segments में प्रवेश की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए जा चुके हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में इन क्षेत्रों से CEL को उल्लेखनीय business growth एवं substantial turnover प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे
कार्यक्रम में CSIR, DSIR, NRDC, विभिन्न PSUs, startups एवं अन्य संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। CEL के पूर्व CMDs भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरिता कौल, कार्यकारी निदेशक (O&GA), सत्यम सिंह, महाप्रबंधक (BD & CC), आर.के. गर्ग, महाप्रबंधक (HR), कृष्ण वीर सिंह चौधरी (जन संपर्क अधिकारी), अनुपम त्यागी, महाप्रबंधक (RBD), पंकज खन्ना, महाप्रबंधक (वित्त), भट्टाचार्य, महाप्रबंधक, दर्पण तथा साधन, महाप्रबंधक (SPV) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button