उत्तर प्रदेशबाग़पतराज्य

बागपत में पक्षियों के लिए प्रमुख स्थलों पर वाटर बाउल की व्यवस्था

बागपत डीएम अस्मिता लाल की प्रेरणादायी पहल से पशु पक्षियों को गर्मी में राहत।

बागपत। बागपत जिलाधिकारी अस्मिता लाल के प्रेरणादायी नेतृत्व में जनपद बागपत में भीषण गर्मी के दौरान पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने हेतु एक सराहनीय पहल की जा रही है। जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर पशु-पक्षियों के लिए वाटर बाउल/वॉटर पॉट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जो इस तपती गर्मी में बेजुबान जीवों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।

नगर निकाय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वॉटर बाउल
जनपद के समस्त नगर निकाय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वॉटर बाउल रखे जा रहे हैं। बागपत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री के.के. भड़ाना द्वारा इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगर के प्रमुख स्थानों पर रखे गए वॉटर बाउल एवं नादों में नगर पालिका के टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है, जिससे पशु-पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें।

कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई
इस व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि समय-समय पर पानी बदला जाता रहे और कोई भी वॉटर बाउल खाली न रहे। साथ ही, इन बर्तनों को छायादार स्थानों पर रखा जा रहा है, जिससे पानी अधिक समय तक सुरक्षित और उपयोगी बना रहे।

पहल को जनसामान्य द्वारा सराहा जा रहा
जिलाधिकारी की इस करुणामयी पहल को जनसामान्य द्वारा सराहा जा रहा है। यह प्रयास न केवल जीवों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि समाज में सेवा और मानवता के भाव को भी सुदृढ़ करता है। गर्मी के इस कठिन समय में जब जल स्रोत सीमित हो जाते हैं, तब ऐसे छोटे-छोटे प्रयास किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम और आप भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें अपने घर, छत, गली या आसपास के स्थानों पर पानी से भरे बर्तन रखें और उन्हें प्रतिदिन भरते रहें।

Related Articles

Back to top button