उत्तर प्रदेशराज्य

मिशन रोजगार: यूपी में 932 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, नायब तहसीलदार पद पर 258 चयनित, 72 बने खंड विकास अधिकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रोजगार और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में सोमवार को बड़ा कदम देखने को मिला, जब 21 विभागों में चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 के तहत की गई है। कार्यक्रम के दौरान सबसे अधिक चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ, जहां 258 युवाओं ने सफलता हासिल की। इसके साथ ही 196 अभ्यर्थियों को सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) और 142 को वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली, जबकि 72 युवा खंड विकास अधिकारी बने। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित कर चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सबसे अधिक चयन इन प्रमुख पदों पर
इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विभागीय पदों पर युवाओं का चयन किया गया। उप जिलाधिकारी के 37, पुलिस उपाधीक्षक के 17, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 16, कोषाधिकारी/लेखाधिकारी के 22, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स के 2, कारागार अधीक्षक के 1, सहायक आयुक्त (उद्योग) के 18, कार्य अधिकारी के 23, जिला समाज कल्याण अधिकारी के 9, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के 1, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के 5, जिला खाद्य विपणन अधिकारी के 2, उप कारापाल के 60, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के 4, उप निबंधक के 40, सांख्यिकी अधिकारी के 3, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान के 1, राज्य संपत्ति विभाग के व्यवस्थापक के 2 और सहायक निदेशक (उद्योग-हथकरघा) के 1 पद पर नियुक्तियां दी गईं।

सीएम के हाथों इन चयनितों को मिला नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम में कई चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री के हाथों व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें डिप्टी कलेक्टर नेहा पांचाल (नई दिल्ली), पुलिस उपाधीक्षक आकृति शुक्ला (प्रयागराज), सहायक आयुक्त राज्य कर निधि नागर (गौतमबुद्ध नगर), राज्य कर अधिकारी निहारिका राय (शाहजहांपुर), खंड विकास अधिकारी महेश विक्रम श्रीवास्तव (मीरजापुर), जिला कमांडेंट होमगार्ड श्रुति शुक्ला (बलरामपुर), उप निबंधक पार्थ सारथी (बिजनौर), जिला खाद्य विपणन अधिकारी आशीष सिंह (लखनऊ), सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अविनाश सागर (अयोध्या), जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रिया शर्मा (बाराबंकी), जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राहुल पांडेय (बलिया), जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गरिमा सिंह (कानपुर नगर), लेखाधिकारी/कोषाधिकारी गगन आनंद वर्मा (गोरखपुर), जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रियंका नायक (गोरखपुर), सहायक आयुक्त उद्योग विकास चंद्र पांडेय (सोनभद्र), नायब तहसीलदार साहिबा बानो (रायबरेली), उप्र कृषि सेवा समूह ‘ख’ प्रियंका (मेरठ), सहायक नियंत्रक विधिक माप नीलेश कुमार सिंह (बस्ती), उप कारापाल सत्यम सिंह यादव (कौशांबी), कार्य अधिकारी अंकित कुमार (अमरोहा) और पूजा मिश्रा (मैनपुरी) शामिल रहीं।

प्रशासनिक ढांचे को मजबूती की दिशा में बड़ा कदम
इस व्यापक नियुक्ति प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरकर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। चयनित अभ्यर्थियों को अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी संभालनी होगी।

Related Articles

Back to top button