व्यापार

Xiaomi का धांसू 5G फोन आज होगा लॉन्च: 16GB RAM, 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे से मचेगी हलचल

नई दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में आज एक और बड़ा लॉन्च होने जा रहा है। Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Max को चीन में पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही यह फोन Geekbench लिस्टिंग में नजर आया है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स और परफॉर्मेंस डिटेल्स सामने आ गई हैं। दमदार बैटरी, हाई-एंड प्रोसेसर और प्रीमियम कैमरा सेटअप के चलते यह फोन चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 17 Max में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ फोन में 16GB तक RAM मिलने की संभावना है, जिससे यूजर्स को हाई-परफॉर्मेंस मल्टीटास्किंग और गेमिंग अनुभव मिल सकता है।

6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

संभावित स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार Xiaomi 17 Max में 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में बेहद पतले बेजल दिए जाने की उम्मीद है, जिससे इसका लुक और भी प्रीमियम नजर आ सकता है।

कंपनी इस डिस्प्ले को ‘सुपर पिक्सल डिस्प्ले’ बता रही है, जिसमें नया RGB सब-पिक्सेल लेआउट और रेड ल्यूमिनस मैटेरियल इस्तेमाल किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह डिस्प्ले कम पावर खपत के साथ लगभग 2K जैसी क्लैरिटी ऑफर करेगा।

फोन में 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।

200MP कैमरे के साथ मिलेगा Leica सपोर्ट

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17 Max में Leica सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की संभावना है। इसमें 1/1.4 इंच सेंसर मिल सकता है, जो लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। वहीं, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलने की उम्मीद है।

8000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ा आकर्षण

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी मानी जा रही है। Xiaomi इसमें अपनी Jinshajiang बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है।

कंपनी की ओर से हाल ही में एक लाइवस्ट्रीम के जरिए बैटरी परफॉर्मेंस का प्रदर्शन भी किया गया था। दावा किया गया कि वीडियो स्ट्रीमिंग के मामले में यह फोन दो iPhone 17 Pro Max से भी बेहतर प्रदर्शन करता नजर आया।

अब देखना दिलचस्प होगा कि Xiaomi का यह नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च के बाद प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में कितना असर छोड़ पाता है।

Related Articles

Back to top button