अन्तर्राष्ट्रीय

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर! 24 घंटे में दूसरी बार ईरान ने इजराइल पर दागीं मिसाइलें, नेतन्याहू ने जारी किया अलर्ट

तेल अवीव: इजराइल और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इजराइली सेना ने पुष्टि की है कि ईरान ने 24 घंटे के भीतर दूसरी बार देश पर मिसाइल हमला किया है। हमले के बाद पूरे इजराइल में सायरन बजने लगे और सरकार ने नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों और बंकरों में जाने की अपील की है।

सुरक्षा अलर्ट के बाद देशभर में हड़कंप

इजराइल डिफेंस फोर्सेज की ओर से जारी चेतावनी में नागरिकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें और खुले इलाकों से तुरंत हट जाएं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है, जिससे देशभर में दहशत का माहौल है।

जवाबी कार्रवाई में इजराइल का पलटवार

जानकारी के अनुसार, ईरान के मिसाइल हमले से पहले इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तेहरान, इस्फहान और तबरीज समेत कई इलाकों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। इजराइल का दावा है कि यह हमला ईरान की ओर से पहले की गई कार्रवाई के जवाब में किया गया।

युद्धविराम के बाद सबसे बड़ा टकराव

बताया जा रहा है कि अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद यह दोनों देशों के बीच अब तक का सबसे गंभीर सैन्य टकराव है। लगातार हो रहे हमलों और जवाबी कार्रवाई ने पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में हालात को बेहद संवेदनशील बना दिया है।

क्षेत्र में युद्ध की आशंका गहराई

ताजा घटनाक्रम के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। मिसाइल हमलों के बाद कई इलाकों में सायरन बजते रहे और नागरिकों में दहशत फैल गई। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हालात पर चिंता जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button