उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

व्यापार बंधु बैठक: 34 में 4 समस्याओं का मौके पर निस्तारण

मेरठ डीएम डॉक्टर वीके सिंह की अध्यक्षता में हुई व्यापार बंधु की बैठक।

Meerut News: मेरठ विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। व्यापार बन्धु बैठक का संयोजन अरुण कुमार पाण्डेय, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर मेरठ द्वारा किया गया। बैठक में व्यापार बन्धु से सम्बन्धित कुल 32 समस्याएं शामिल थी। जिनमें से 04 समस्याओं का निस्तारण व्यापारी हित में कराया गया। लम्बित समस्याओं के सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान / निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
इन विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ, जिला सूचना अधिकारी, मेरठ पुलिस अधीक्षक, यातायात मेरठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ, चीफ इन्जीनियर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम एवं सहायक परिवहन अधिकारी मेरठ सहित अन्य संबंधित अधिकारी, विभिन्न व्यापार बन्धु एवं व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button