अपराधउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद मामले में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने पद से इस्तीफा दिया

देर रात पुलिस ने श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था

Lucknow News: अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावा चोरी मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। चंपत राय राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव के पद पर थे।
आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट से जुड़े श्रीराम मंदिर दान चोरी मामले में बृहस्पतिवार से चंपत राय के इस्तीफे की चर्चा चल रही थी। देर रात पुलिस ने श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार आठों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर ली है। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले में दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस जांच तेज हो गई है।
एसआईटी की प्राथमिकी रिपोर्ट को शामिल किया जाएगा
जांच अधिकारियों के अनुसार एसआईटी की प्राथमिक रिपोर्ट को भी एफआईआर में शामिल किया जाएगा। जिससे कि सभी तथ्यों का पूरी तरह से परीक्षण हो सके। विपक्षी दल एफआईआर में किसी बड़े पदाधिकारी का नाम शामिल न किए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं और जांच की निष्पक्षता पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button