अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

गंगनहर में कूदी महिला के लिए भगवान बनी सरधना पुलिस, बहादुरी से किया रेस्क्यू

महिला के गंगनहर में छलांग लगाने की सूचना मिलने पर दरोगा जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

Meerut News: थाना सरधना क्षेत्र स्थित सलावा गंगनहर में आज शुक्रवार को मानसिक अवसाद से पीड़ित करीब 25 वर्षीय महिला ने छलांग लगा दी। महिला के गंगनहर में छलांग लगाने की सूचना मिलने पर दरोगा जितेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए नहर में उतरकर महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।
दो माह पहले नवजात की हो गई थी मृत्यु
परिजनों ने बताया कि करीब दो माह पहले विवाहिता के नवजात शिशु की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से वह गहरे मानसिक अवसाद में चल रही थी। पुलिस ने महिला के भाई और मां को बुलाकर उसकी देखरेख करने की हिदायत देते हुए उन्हें सुपुर्द कर दिया।
स्थानीय लोगों ने की सरधना पुलिस की सराहना
इस साहसिक रेस्क्यू अभियान में दरोगा जितेंद्र सिंह, दरोगा मनोज पाल, हेड कांस्टेबल चंद्रदीप, हरेंद्र सिंह और सत्येंद्र यादव शामिल रहे। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने सरधना पुलिस की तत्परता, बहादुरी और मानवीय कार्य की सराहना की।

Related Articles

Back to top button