भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के चलते मेरठ में बदला स्कूल का समय
नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक कर दिया गया है
Meerut News: मेरठ में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के चलते स्कूल का समय बदल गया है। मेरठ प्रशासन की ओर से जारी आदेश आज तत्काल से लागू कर दिए गए हैं। मेरठ डीएम के जारी आदेश के अनुसार अब मेरठ जनपद के स्कूल का समय नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर बीएसए आशा चौधरी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
बीएसए के जारी आदेश के अनुसार
जनपद मेरठ के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड और मदरसा बोर्डों से संबद्ध सभी नर्सरी से कक्षा आठ तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगी। यह व्यवस्था अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगी। मेरठ बीएसए आशा चौधरी ने बताया कि निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। जिससे कि गर्मी व लू से विद्यार्थियों को राहत मिल सके।



