उत्तर प्रदेशमेरठराज्य
इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
आज सभी पदक विजेताओं को जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने अपने हाथों से सम्मानित किया।
Meerut News: 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 26 मई से 28 मई 2026 तक श्री कांतीरवा स्टेडियम, बेंगलुरु, कर्नाटक में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक हासिल किए, जिनमें 5 गोल्ड, 5 सिल्वर शामिल हैं।
पदक विजेताओं को डीएम ने किया सम्मानित
आज सभी पदक विजेताओं को जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह ने अपने हाथों से सम्मानित किया। पदक विजेताओं को अश्वनी गुप्ता अध्यक्ष पैरा खेल संघ मेरठ की तरफ से खेलों के उपकरण वितरित किये गये। सम्मान सम्हारोह का आयोजन अश्वनी गुप्ता जी अध्यक्ष पैरा खेल संघ मेरठ के द्वारा किया गया।
सम्मानित होने वाले पैरा एथलीट के नाम इस प्रकार हैं।
गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी
- अनुभव चौधरी (T35) – 100 मीटर एवं 200 मीटर
- आयुष वर्मा (F53) – शॉटपुट
- रितिका (T64) – 100 मीटर
- फातिमा खातून (F56) – डिस्कस थ्रो
सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी
शॉटपुट - प्रियांश (F 57)- डिसकस थ्रो
- दीपिका रानी (F33) – शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो
- रिया सिंह (F46) – शॉटपुट
- रितिका (T 44) – लॉन्ग जम्प



