उत्तर प्रदेशबाग़पतराज्य

ग्राम पंचायत सरूरपुर के विकास कार्यों एवं पिछड़ी जाति के सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण पर बैठक

बैठक में ग्रामवासियों ने भी अपने सुझाव एवं समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं।

Baghpat News: ग्राम पंचायत सरूरपुर में प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम औतार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में आयोग के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ ग्रामवासियों से संवाद कर पिछड़ी जातियों की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति तथा विकास संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
अनेक परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित
बैठक में ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम में पिछड़ी जातियों की आर्थिक स्थिति सामान्यतः कमजोर है तथा अनेक परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। आयोग ने कहा कि जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, उन्हें शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाना चाहिए।
समुचित प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण का वैज्ञानिक आधार
आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि जनपद में पिछड़ी जातियों की आबादी को देखते हुए उनके समुचित प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण का वैज्ञानिक आधार पर आकलन आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछड़ी जातियों को उनकी वास्तविक जनसंख्या एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिति के अनुरूप आरक्षण सुनिश्चित किए जाने की दिशा में आयोग कार्य कर रहा है।
सुझाव एवं समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं
बैठक में ग्रामवासियों ने भी अपने सुझाव एवं समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं। आयोग ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से दर्ज करते हुए आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों एवं तथ्यों के आधार पर अपनी संस्तुतियां शासन को प्रेषित की जाएंगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह परियोजना निदेशक राहुल वर्मा जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button