उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

जन-सुनवाई मे उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ प्रभावी समाधान

Meerut News: पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता द्वारा डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन के सभागार में साप्ताहिक जन-सुनवाई कार्यकम में, उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की। जन-सुनवाई के दौरान विभिन्न जनपदों से कुल 27 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। प्रबन्ध निदेशक द्वारा प्रत्येक उपभोक्त्ता की समस्या को सुनते हुए उनका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
मौके पर ही शिकायतों का समाधान
जन-सुनवाई में गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर, हापुड एवं अन्य जनपदों से आए उपभोक्त्ताओं ने नये संयोजन, मीटर, विद्युत आपूर्ति, पीडी पोल आदि से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की। शिकायतों की सुनवाई के दौरान, कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिली, शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से किया जाए
जन-सुनवाई में यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, संवेदनशीलता एवं उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखकर किया जाए। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जन सुनवाई केवल शिकायत दर्ज कराने का माध्यम नही बल्कि उपभोक्ताओं और विभाग के बीच संवाद को सुदृढ बनाने का प्रभावी मंच है। जन-सुनवाई मे सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण का समाधान निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
जन-सुनवाई मे डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य), एनके मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त)। पीके सिंह मुख्य अभियन्ता, मो० सगीर मुख्य अभियन्ता, राजकुमार मुख्य अभियन्ता, गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता, रजनीकांत मिश्र मुख्य अभियन्ता मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त जन सुनवाई में अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, हरिकेश अधीक्षण अभियन्ता, अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता, आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button